Uttarkashi Tunnel Rescue: रेस्क्यू का काम अंतिम फेज में, शाम तक मिल सकती है गुड न्यूज.. बाहर आएंगे सभी 41 श्रमिक

उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की सकुशल वापसी की हर कोई कामना कर रहा है. श्रमिकों को सुरंग से बाहर निकाले जाने को लेकर चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का आज 17वां दिन है. इस बीच खबर आई है कि आज शाम तक खुशखबरी मिल सकती है. संभवत: शाम तक श्रमिकों को सुरंग से बाहर निकाल लिया जाएगा. फिलहाल रैट माइनर्स के जरिए मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है. एक अधिकारी ने बताया, ''"...55.3 मीटर की ड्रिलिंग हो गई है. लगभग 4-5 मीटर और बचा है. शाम तक हमें कुछ अच्छी खबर मिल सकती है."

उधर, श्रमिकों के सुरंग से बाहर निकलने के बाद की तैयारी भी की जा रही है. सुरंग के पास गद्दे-स्ट्रेचर लेकर टीम पहुंच चुकी है. एंबुलेंस भी तैयार खड़ी है.