पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) के नैनीताल स्थित घर पर हिंदूवादी संगठनों ने तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना के बाद सलमान खुर्शीद ने खुद फेसबुक पर फोटो शेयर की हैं. वहीं सलमान खुर्शीद के घर हुई इस तोड़फोड़ के बाद कुमाऊं के डीजीआई नीलेश आनंद ने कहा कि राकेश कपिल और 20 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.












QuickLY