बड़ी लापरवाही! नैनीताल के सरकारी अस्पताल ने IRB के 25 जवानों को बता दिया कोरोना पॉजिटिव, अगले दिन सभी आये नेगेटिव
प्रतिकत्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

भारतीय रिजर्व बटालियन (IRB) के 25 जवानों को नैनीताल के रामनगर स्थित सरकारी अस्पताल ने एंटीजन टेस्ट के बाद कोरोना पॉजिटिव बता दिया. लेकिन जब अगले ही दिन IRB अस्पताल द्वारा उनका फिर से टेस्ट किया गया तो सभी जवानों की रिपोर्ट नेगेटिव आई. उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि इस मामले में लीगल एक्शन लिया जाएगा.