Uttarakhand: रामनगर में यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बही, सभी 35 यात्री बचा लिए गए
उत्तराखंड के रामनगर में एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिला है. जिला नैनीताल के रामनगर में धनगढ़ी पुल में यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बह गई. बस में कुल 35 लोग सवार थे, जिन्हें जेसीबी की मदद से बचा लिया गया है.
रामनगर: उत्तराखंड के रामनगर में एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिला है. जिला नैनीताल के रामनगर में धनगढ़ी पुल में यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बह गई. बस में कुल 35 लोग सवार थे, जिन्हें जेसीबी की मदद से बचा लिया गया है.
हादसा उस वक्त हुआ, जब एक बस बरसाती नाले को पार कर रही थी. गनीमत रही कि मौके पर जेसीबी मशीन मौजूद थी, जिसकी मदद से इन तमाम यात्रियों को फौरन बस से बाहर निकाल लिया गया. धनगढ़ी क्षेत्र में इस बरसाती नाले में पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं. VIDEO: रामनगर में नेशनल हाइवे पर उफनते नाले में पलट गई बस, बाल-बाल बचे 35 यात्री
इस तरह के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बरसाती नाले को पार करने की कोशिश करते देखे जा रहे हैं. सावधानी नहीं बरतने के कारण यहां कभी-कभी बड़े हादसे हो जाते हैं.
संबंधित खबरें
Meerut Metro Flags Off: PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, छात्रों के साथ किया सफर; देखें VIDEO
Bhopal Shocker: भोपाल में खौफनाक वारदात, कुत्तों के विवाद में 'डॉग लवर' ने महिलाओं पर चलाई तलवार, आरोपी गिरफ्तार; VIDEO
Pune Dog Attack: पुणे में आवारा कुत्तों का आतंक! किरकटवाड़ी की हाउसिंग सोसाइटी में स्कूली बच्चे को घेरा, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक घटना (Watch Video)
चीन के सरकारी अस्पताल में मिला '7-स्टार' डाइनिंग का अनुभव: लग्जरी डॉक्टर कैंटीन का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ‘ये हॉस्पिटल है या फाइव स्टार होटल?’
\