UP: साइबर धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने नोएडा में 16 लोगों को किया गिरफ़्तार, 62 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

उत्तर प्रदेश में साइबर धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने नोएडा में 16 लोगों को गिरफ़्तार किया. एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि एनटीपीसी के रिटायर्ड व्यक्ति के साथ 62 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया. इंश्योरेंस के पैसे दिलाने के नाम पर यह ठगी की गई.