देश

उत्तर प्रदेश: दबंग ने एक महिला और उसकी बेटी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पिटाई का यह वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में रविवार को एक महिला और उसकी बेटी को दौड़ा-दौड़ा कर एक शख्स ने डंडे से पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक व्यक्ति महिला को पीटते हुए नजर आ रहा है

उत्तर प्रदेश: दबंग ने एक महिला और उसकी बेटी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पिटाई का यह वीडियो हुआ वायरल
दबंग ने महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा (Photo Credits: IANS)

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद (Moradabad) में रविवार को एक महिला (Woman) और उसकी बेटी (Daughter) को दौड़ा-दौड़ा कर एक शख्स ने डंडे से पिटाई (Beaten) कर दी. इस घटना का वीडियो (Video Viral) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया, जिसमें एक व्यक्ति महिला को पीटते हुए नजर आ रहा है. इस दौरान महिला के साथ मौजूद उसकी बेटी ने जब बचाव किया तो उसे भी पीटा गया। घटना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.

मामला जनपद मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अगवानपुर इलाके का है, जहां पड़ोसी इदरीस की जमीन पर महिला नफीसा मवेशी को खिलाने के लिए पत्तों को सुखा रही थी. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई.

दोनों पक्षों की तरफ से महिलाएं भी आमने-सामने आ गईं, इसी बीच एक व्यक्ति ने वहां खड़ी महिला की डंडे से पिटाई कर दी. बचाव में आई उसकी बेटी को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. स्थानीय लोगों ने किसी तरह महिला को इदरीस से छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी. यह भी पढ़ें: महिला सहकर्मी के साथ Kiss का वीडियो वायरल होने पर डॉक्टर को पद से हटाया गया, ऑपरेशन थिएटर में बनाया गया था यह Video

गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में पीड़ित महिला और आरोपी का धारा 151 के तहत चालान किया. क्षेत्राधिकारी (सिविल लाइन) राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और कार्यवाही शुरू कर दी. घटना की जांच कराई जा रही है और कहा जा रहा है कि इस मामले के दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2019 10:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).