यूपी सरकार ने जनता को दिया झटका, पेट्रोल की कीमत में 2.50 रुपये का इजाफा
उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर सोमवार आधी रात से मूल्य संवर्धित कर (वैट) बढ़ाने का फैसला किया है जिससे इनकी कीमत में क्रमश: ढाई रुपये और एक रुपये का इजाफा हो जाएगा.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) पर सोमवार आधी रात से मूल्य संवर्धित कर (VAT) बढ़ाने का फैसला किया है जिससे इनकी कीमत में क्रमश: ढाई रुपये और एक रुपये का इजाफा हो जाएगा. एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक पेट्रोल पर वैट में 26.8 फीसद या 16.74रुपये प्रतिलीटर (जो भी ज्यादा हो) की बढ़ोतरी की गई है जबकि डीजल के दाम में 17.48 फीसद या नौ रुपये 41 पैसे (जो भी ज्यादा हो) का इजाफा किया गया है.
यह आदेश सोमवार आधीरात से प्रभावी है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि लखनऊ में अब पेट्रोल 73.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 65.34 रुपये प्रतिलीटर मिलेगा.
Tags
संबंधित खबरें
Uttar Pradesh: CM योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से शिक्षामित्रों को 18000 रुपए, अनुदेशकों को 17000 रुपए मिलेगा मानदेय
Ramadan Sehri-Iftar Time Table in UP: क्या भारत में कल से शुरू होगा रमजान का पाक महीना? यहां जानें यूपी के रायबरेली और जौनपुर के सहरी-इफ्तार का सही टाइम टेबल
Pakistan Petrol-Diesel Price Hike: पाकिस्तान में महंगाई की मार, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹7.32 प्रति लीटर हुआ महंगा, जानें नई कीमतें
Court Cases in India: भारतीय अदालतों में लंबित मामलों का अंबार, 4.76 करोड़ से अधिक केस पेंडिंग; सुप्रीम कोर्ट में आंकड़ा 92 हजार के पार
\