UP: रामपुर में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, ड्राइवर की हालत गंभीर
(Photo credit : Twitter)

उत्तर प्रदेश: यूपी में रामपुर के टांडा में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई . इस हादसे में ड्राइवर घायल हो गया है, जिसका नजदीक के जिला अस्पताल में इलाज जारी है. मृतकों का शव भी पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है. टांडा के एसडीएम राजेश कुमार ने  बताया कि गाड़ी में 6 लोग सवार थे. गाड़ी में सवार लोग शादी समारोह से वापस मुरादाबाद स्थित अपने घर लौट रहे थे.