Government Holiday: यूपी सरकार ने दीवाली के मौके पर कर्मचारियों को शानदार तोहफा दिया है. योगी सरकार ने 1 नवंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है. इससे कर्मचारियों को 31 अक्टूबर से 4 दिनों की लंबी छुट्टी मिल रही है. सरकारी कार्यालय और माध्यमिक स्कूल 1 नवंबर को बंद रहेंगे. इसके अलावा उत्तराखंड सरकार ने भी दीवाली के अगले दिन 1 नवंबर को छुट्टी घोषित की है, जिससे वहां भी कर्मचारियों को गुरुवार से रविवार तक चार दिनों का ब्रेक मिलेगा. दीवाली के बाद लोग आराम करना चाहते हैं और परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं, इसलिए ये छुट्टियां उनके लिए बेहद खास हैं.
योगी सरकार ने 1 नवंबर को सरकारी छुट्टी का किया ऐलान
🔴 #BREAKING : यूपी सरकार ने 1 नवंबर को सरकारी छुट्टी की घोषणा की#UttarPradesh | #GovernmentHoliday pic.twitter.com/XYbSqLmFjR
— NDTV India (@ndtvindia) October 30, 2024












QuickLY