Woman Advocate Shot Dead in UP: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला वकील की खून से लथपथ शव बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि महिला की गोली मारकर हत्या की गई है. जिसके बाद उसे वहीं पर छोड़ दिया गया. गोली की आवाज सुनने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. महिला पुलिस से जान की गुहार लगा चुकी है. लेकिन कहा जा रहा है कि पुलिस महिला की गुहार को को नजर अंदाज नहीं किया होता तो उसकी जान बच सकती थी. घटना टीपीनगर इलाके की न्यू मेवला कॉलोनी की है. मृतका महिला का नाम अंजली गर्ग था. उसकी उम्र 35 साल थी
महिला के बार एमे पड़ोसियों ने बताया कि अंजली दूध लेने सुबह जाती थी. वह दूध लेकर लौट रही थी. गेट का ताला भी नहीं खोल पाई थी, तभी हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी. महिला ने 20 दिन पहले यानी 18 मई को मेरठ आईजी से शिकायत की थी. इसमें अपनी हत्या की साजिश होने की आशंका जताई थी.
Video:
◆ मेरठ में थाने के पास महिला वकील की गोली मारकर हत्या
◆ महिला ने पुलिस से लगाई थी जान बचाने की गुहार #Meerut | #UPPolice | #crime pic.twitter.com/6CSNH2ubJP
— News24 (@news24tvchannel) June 8, 2023













QuickLY