UP: हमीरपुर में बड़ा हादसा टला, रॉन्ग साइड से आ रही कार को बचाने के चलते गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा- VIDEO
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के बदनपुर में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक रॉन्ग साइड से आ रही कार को बचाने के चलते पलट गया.
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के बदनपुर में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक रॉन्ग साइड से आ रही कार को बचाने के चलते पलट गया. ट्रक पलटने की वजह से गैस सिलेंडर चारों तरफ बिखर गया. गनीमत रही कि सिलेंडरों में विस्फोट होने से बचा. हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक सड़क से नीच कुछ दूर पर पलटा हुआ है और सिलेंडर इधर उधर बिखरे हुए हैं.
यूपी में बड़ा हादसा टला: