खेल

FIFA World Cup 2026: भारतीय फुटबॉल फैंस फोन पर लाइव देख पाएंगे फीफा वर्ल्ड कप, जानें Zee5 सब्सक्रिप्शन की कीमत और पूरी डिटेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) का इंतजार अब खत्म होने वाला है. दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट का 23वां संस्करण 11 जून से शुरू होगा और इसका फाइनल मुकाबला 19 जुलाई, 2026 को खेला जाएगा. भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि टूर्नामेंट के टीवी प्रसारण और डिजिटल लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार जी एंटरटेनमेंट के पास हैं.

FIFA World Cup 2026: भारतीय फुटबॉल फैंस फोन पर लाइव देख पाएंगे फीफा वर्ल्ड कप, जानें Zee5 सब्सक्रिप्शन की कीमत और पूरी डिटेल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

FIFA World Cup 2026 Live Streaming And Telecast In India: फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून 2026 से होगा. भारतीय समयानुसार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 12 जून को खेला जाएगा. यह विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण होगा, जिसमें पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं. इस बार का टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पहली बार विश्व कप में 32 नहीं बल्कि 48 टीमें हिस्सा लेंगी. यह प्रतियोगिता संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में आयोजित होगी और 104 मैचों के साथ अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप साबित होगी. यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 Live Telecast In India: भारत में किन टीवी चैनलों पर होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव प्रसारण? जानिए पूरी डिटेल्स

फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) का इंतजार अब खत्म होने वाला है. दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट का 23वां संस्करण 11 जून से शुरू होगा और इसका फाइनल मुकाबला 19 जुलाई, 2026 को खेला जाएगा. भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि टूर्नामेंट के टीवी प्रसारण और डिजिटल लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार जी एंटरटेनमेंट के पास हैं. ऐसे में फैंस सभी मुकाबलों का आनंद टीवी और मोबाइल दोनों पर उठा सकेंगे.

कहां लाइव देख पाएंगे मैच?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी 104 मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 पर उपलब्ध होगी. हालांकि, मोबाइल या अन्य डिवाइस पर मैच देखने के लिए यूजर्स को प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. Zee5 टूर्नामेंट के सभी मैचों का प्रसारण हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री के साथ करेगा, जिससे भारतीय दर्शकों को बेहतर अनुभव मिलेगा.

इस चैनल पर होगा प्रसारण

जो दर्शक टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, वे नए लॉन्च किए गए Unite8 Sports चैनलों पर मुकाबलों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे. जी एंटरटेनमेंट ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 की कवरेज के लिए खासतौर पर ये चैनल लॉन्च किए हैं. टूर्नामेंट का प्रसारण Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD पर किया जाएगा. सभी चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री का विकल्प मौजूद रहेगा.

सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत

ऑनलाइन मैच देखने के लिए Zee5 का सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा. प्लेटफॉर्म का 3 महीने का प्लान 799 रुपये में उपलब्ध है, जिसमें स्पोर्ट्स कंटेंट भी शामिल है. इसके अलावा, यूजर्स 1,699 रुपये का प्रीमियम वार्षिक प्लान भी चुन सकते हैं. इस प्लान में 4K अल्ट्रा HD क्वालिटी, डॉल्बी एटमॉस साउंड और एक साथ 4 डिवाइस पर स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी टूर्नामेंट के लिए विशेष वर्ल्ड कप पास भी लॉन्च कर सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2026 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).