Zimbabwe vs Bangladesh, 2nd T20I Match Scorecard: बुलावायो में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा, तंजीद हसन और सैफ हसन ने जड़ी शानदार फिफ्टी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
ज़िम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 2nd T20I Match Scorecard Update: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 17 जुलाई को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा है. पहले टी20 मुकाबले में 32 रन की शानदार जीत दर्ज करने के बाद सिकंदर रजा (Sikandar Raza) की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे की टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरी है. वहीं तौहीद हृदोय (Towhid Hridoy) की अगुवाई वाली बांग्लादेश की टीम सीरीज बचाने के लिए जीत हासिल करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs Bangladesh, 2nd T20I Match Bulawayo Weather Update: बुलावायो में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? दूसरे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान बांग्लादेश ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि जिम्बाब्वे को 9 मुकाबलों में सफलता मिली है. हालांकि मौजूदा फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए जिम्बाब्वे का मनोबल काफी ऊंचा है.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. जिम्बाब्वे की टीम में सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल और क्लाइव मदांडे जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम में तंजीद हसन, यासिर अली, मेहदी हसन मिराज और जाकेर अली जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं.

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Zimbabwe National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज सैफ हसन और तंजीद हसन ने 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई.

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए. बांग्लादेश की तरफ से तंजीद हसन ने सबसे ज्यादा 58 रन की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान तंजीद हसन ने 44 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के लगाए. उनके अलावा सैफ हसन ने 55 रन, मोहम्मद सैफुद्दीन ने नाबाद 31 रन और यासिर अली ने नाबाद 22 रन बनाए.

दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे की टीम को रिचर्ड नगरावा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगरावा और ब्रैड इवांस ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपने नाम किए. इनके अलावा सिकंदर रजा ने 1 विकेट चटकाया. अब जिम्बाब्वे की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवरों में 187 रन बनाने होंगे. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर अपने-अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहेंगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

बांग्लादेश की बल्लेबाजी: 186/5, 20 ओवर (तंजीद हसन 58 रन, सैफ हसन 55 रन, तौहीद हृदोय 6 रन, परवेज हुसैन इमोन 1 रन, यासिर अली नाबाद 22 रन, नुरुल हसन 4 रन और मोहम्मद सैफुद्दीन नाबाद 31 रन.)

जिम्बाब्वे की गेंदबाजी: (रिचर्ड नगरावा 2 विकेट, ब्रैड इवांस 2 विकेट एयर सिकंदर रजा 1 विकेट).

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.