Awareness For Helmet: हेलमेट जागरूकता के लिए UP पुलिस ने लिया शाहरुख़ खान की फिल्म 'जवान' का सहारा (Check Tweet)
Photo Credits UP Police

Awareness For Helmet: यूपी पुलिस समय- समय पर दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता अभियान चलाती रहती है. ताकि लोग हेलमेट पहने और सड़क हादसों को रोका जा सके. हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता अभियान के लिए यूपी पुलिस शाहरूख खान की फिल्म जवान का सहारा लिया है. यूपी पुलिस की तरह से फोटो के साथ ट्वीट किया गया गया है. तस्वीर में एक तरफ पट्टी बंधे हुए शाहरुख खान का फोटो लगा है तो दूसरी तरफ हेलमेट का और लिखा गया है कि ऐसा हाल होने से बचने के लिए हेलमेट पहनें. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, "जवान हो या बूढ़े, टू व्हीलर पर बैठने से पहले, हेलमेट कभी न भूलें."

Tweet: