UP: एंबुलेंस के जरिए बांदा जेल से लखनऊ लाया जा रहा है मुख्तार अंसारी, कोर्ट में होगी पेशी

मुख्तार अंसारी की पेशी से पहले बेटे अब्बास अंसारी ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया. अब्बास अंसारी ने रविवार रात ट्वीट कर कहा कि उनके पिता को प्रशासन आधी रात को साजिश के तहत बांदा जेल से लखनऊ के जाने की कोशिश में लगा था जो कि शक पैदा करती है.

मुख्तार अंसारी (Photo Credit : Twitter)

लखनऊ, 28 मार्च: यूपी की बांदा जेल से बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को एंबुलेंस और व्रज वाहन के साथ लखनऊ (Lucknow) लाया जा रहा है.  मुख्तार को एंबुलेंस में रखा गया है. एंबुलेंस (Ambulance) में एक फार्मासिस्ट, डॉक्टर और पुलिसकर्मी बैठे हैं. कोर्ट में पेशी के लिए मुख्तार को फतेहपुर, रायबरेली के रास्ते लखनऊ लाया जा रहा है. UP: शपथ लेने के बाद CM योगी का पहला बड़ा फैसला, फ्री राशन योजना 3 महीने के लिए बढ़ाया

मुख्तार अंसारी की आज लखनऊ कोर्ट में पेशी होनी है. उस पर लखनऊ के जियामऊ इलाके में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध निर्माण कराने का आरोप है. इस मामले में मुख्तार अंसारी के साथ ही उसके बेटे उमर अंसारी और अब्बास अंसारी पर भी मुकदमा दर्ज किया गया था.

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की पेशी से पहले बेटे अब्बास अंसारी ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया. अब्बास अंसारी ने रविवार रात ट्वीट कर कहा कि उनके पिता को प्रशासन आधी रात को साजिश के तहत बांदा जेल से लखनऊ के जाने की कोशिश में लगा था जो कि शक पैदा करती है.

मुख्तार अंसारी, उसके बेटे उमर अंसारी और अब्बास अंसारी के खिलाफ लखनऊ के जियामऊ इलाके में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शत्रु संपत्ति हथिया कर उस पर अवैध निर्माण कराने के आरोप में केस दर्ज किया गया था. लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में यह FIR जियामऊ के प्रभारी लेखपाल की शिकायत पर की गई थी. लेखपाल ने अपनी शिकायत में कहा था कि जिस भूमि पर मुख्तार और उनके बेटों का कब्जा था, वह मोहम्मद वसीम के नाम दर्ज थी, लेकिन वसीम के पाकिस्तान चले जाने के बाद यह संपत्ति शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज हो गई. इस बीच मुख्तार और उनके बेटों ने दस्तावेजों को तैयार कर इस पर कब्जा कर लिया था. आज इसी मामले में पेशी होनी है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल