देश

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- यूपी में अगले 50 सालों तक एसपी-बीएसपी, कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने रविवार को कहा यहां कि अब आने वाले लगभग 50 सालों तक उप्र में सपा, बसपा और कांग्रेस का भविष्य नहीं दिखाई देता

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- यूपी में अगले 50 सालों तक एसपी-बीएसपी, कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Photo Credits ANI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने रविवार को कहा यहां कि अब आने वाले लगभग 50 सालों तक उप्र में सपा, बसपा और कांग्रेस का भविष्य नहीं दिखाई देता. केशव प्रसाद रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पिछड़ा वर्ग द्वारा अयोजित सांसदों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने 64 सीटें जिताई, ये 64 नहीं, बल्कि 80 की 80 मैं समझता हूं। हमने सपा, बसपा, कांग्रेस का शासन देखा, लेकिन भाजपा ने जितना सम्मान पिछड़े वर्ग को दिया है, उतना किसी ने नहीं दिया.

पिछड़ा वर्ग केवल सम्मान का भूखा है, सम्मान के बदले जान देने में भी वह पीछे नहीं हटता. कांग्रेस, बसपा, सपा ने कभी सम्मान नहीं दिया। इसीलिए आने वाले 50 सालों तक यहां सपा, बसपा और कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं दिख रहा है." केशव ने कहा, "सपा-बसपा गठबंधन के बाद सब समझ रहे थे कि भाजपा सांसद नहीं बनेंगे और प्रधानमंत्री मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री नही बनेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। विरोधियों ने कोई कोशिश बाकी नहीं रखी हमे बांटने की। सपा, बसपा में कट्टी हो गई है। कोई बुआ से नाराज है, कोई भतीजे से। जब एक साथ भाजपा को नहीं रोक सके तो अलग-अलग होकर क्या रोक पाएंगे. यह भी पढ़े: यूपी विधानसभा में जमकर हंगामा, एसपी-बीएसपी विधायकों ने राज्यपाल पर फेंके कागज के गोले, सांड को लेकर किया प्रदर्शन

अभी तो 51 फीसदी वोट मिला है। हर विधानसभा के अंदर 60 प्रतिशत वोट का लक्ष्य हासिल करना है."केशव ने कहा कि जितनी जिम्मेदारी आपकी 2014, 2017 और 2019 में थी, उतनी ही जिम्मेदारी आपकी आने वाले उपचुनावों में भी रहेगी. उन्होंने कहा, "आपने कन्नौज, फिरोजाबाद, बदायूं में कमल खिलाकर सैफई वंश के अंतिम शासक के रूप में अखिलेश यादव ने जो सरकार चलाई थी, उसको मौका नहीं दिया.

सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास शब्द पर जिन्होंने हमें वोट दिया है, उनके लिए और जिन्होंने वोट नहीं दिया है, उनके लिए भी काम करेंगे, यह प्रधानमंत्री जी ने भी कहा है. केशव ने कहा, "मायावती जी ने अपने भतीजे को राष्ट्रीय समन्वयक बना दिया. सपा, बसपा, कांग्रेस का हाल आप जानते ही हैं. सपा वालों को तो मूर्छा आ गई है. अखिलेश यादव को बुआ ने धोखा दे दिया."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2019 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).