UP: गाजियाबाद में इमारत का लिंटर गिरा, 2 की मौत, 11 लोगों को मलबे से निकाला गया
दमकल विभाग ने 11 मजदूरों को बाहर निकाल लिया है, जबकि दो की मौत हो गई. अन्य लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है.
गाजियाबाद के लोनी स्थित रूप नगर कॉलोनी में रविवार को एक निमार्णाधीन इमारत का लेंटर गिराने अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि लेंटर के नीचे कई मजदूर दब गए हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग ने 11 मजदूरों को बाहर निकाल लिया है, जबकि दो की मौत हो गई. अन्य लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है. जिन मजदूरों को बचाव दल ने बाहर निकाला, उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. VIDEO बनवाने के चक्कर में गंगा नदी में डूबा युवक, NDA की तैयारी कर रहा था लड़का
मौके पर डीसीपी रवि कुमार ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस फिलहाल इस इमारत के मालिक के बारे में सूचना प्राप्त कर रही है. जानकारी मिली है कि निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों को सुरक्षा के कोई उपकरण मुहैया नहीं कराए गए थे. वहीं इस बात का भी अंदेशा जाता जा रहा है कि निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का स्तर भी उच्चतम स्तर का नहीं था.
बचाव कार्य में 11 लोगों को मलबे से निकाला गया है जिसमें से 9 घायल हैं और 2 की मृत्यु हो गई है। सबका GTB अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है: रवि कुमार, DCP ग्रामीण, गाजियाबाद https://t.co/3jQ7u9M1G7 pic.twitter.com/iJR8Nn2Y0e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2023
डीसीपी ने जानकारी दी कि करीब 10 से ज्यादा लोगों के दबे होने की जानकारी मिली है. 10 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी है. मौके पर रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2023 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

