Ujjain: महिला पत्रकार ने छेड़खानी का लगाया आरोप, CM शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में मनचलों ने की बदतमीजी

एक महिला पत्रकार ने उज्जैन में एक कार्यक्रम के दौरान बदसलूकी का आरोप लगाया है. इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए थे. महिला पत्रकार नैना यादव ने कहा कि कार्यक्रम में उनकी साड़ी खींची गई थी. उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन ने उनके साथ बदसलूकी की है. उन्होंने यह भी कहा कि यह सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने हुआ, लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें भीड़ में होती हैं. और उनसे माफी मांग कर आगे बढ़ते चले गए.

वीडियो देखें: