मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में आएं दिन मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती है. ऐसा ही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें दो युवकों के साथ जमकर मारपीट की गई.बताया जा रहा है मुरादाबाद के भगतपुर क्षेत्र के कोल्ड स्टोर के बाहर बाइक टकराने के बाद इन युवकों पर दबंगों ने हमला कर दिया. दोनों युवकों की डंडे से बीच सड़क पर जमकर पिटाई की गई. इस दौरान देख सकते है की काफी लोग जमा है. दोनों युवक बचा लो, बचा लो की गुहार लगा रहे है और लोग इनकी पिटाई कर रहे है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Moradabad Shocker: स्कूल की छात्रा के साथ बेरहमी से मारपीट! प्रिंसिपल ने ऐसा पीटा की छात्रा ने गंवाई अपनी एक आंख की रोशनी, मुरादाबाद जिले की घटना से परिजनों में रोष
युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट
🚨 मुरादाबाद: हाईवे पर दबंगों की गुंडई 🚨
बाइक टकराने के बाद दबंगों ने किया हमला। 2 युवकों को लाठियों से बेरहमी से पीटा। बीच हाईवे पर मचाया तांडव।
📍 भगतपुर क्षेत्र के कोल्ड स्टोर के बाहर की घटना#Moradabad #CrimeNews #HighwayViolence #UPNews @moradabadpolice @Uppolice pic.twitter.com/FAxOEAamVH
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 10, 2025













QuickLY