नागपुर,महाराष्ट्र: नागपुर के वर्धमान नगर चौक में शनिवार सुबह दो ट्रक आमने सामने टकरा गए. इस टक्कर में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि दूसरा फरार हो गया. इस एक्सीडेंट के बाद घायल ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल में एडमिट करवाया. जहां उसका इलाज जारी है. इस मामले में लकड़गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है की ये एक्सीडेंट सुबह साढ़े 5 के दौरान हुआ. एक्सीडेंट होने के बाद ट्रक चालक काफी देर तक सड़क पर ऐसा ही पड़ा रहा. इसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू की है. ये भी पढ़े:VIDEO: नागपुर के बर्डी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, एक कार सवार ने लगाया ब्रेक, पीछे से आकर कई वाहन टकराएं
नागपुर में ट्रक का एक्सीडेंट
पूर्व नागपुरातील वैष्णोदेवी चौकात पहाटे दोन ट्रक भीषण अपघात घडला. या अपघातात ट्रक चालक गंभीर जखमी झाला आहे. अपघाताला कारणीभूत असलेला ट्रक चालक ट्रक सह फरार झाला असुन लकडगंज पोलीस पुढील तपास करीत आहे.
Report: @dd_maske #Accident #Nagpur pic.twitter.com/u8dwK5BEd5
— आकाशवाणी बातम्या नागपूर (@airnews_nagpur) December 7, 2024













QuickLY