VIDEO: नागपुर के बर्डी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, एक कार सवार ने लगाया ब्रेक, पीछे से आकर कई वाहन टकराएं
(Photo Credits ANI)

नागपुर, महाराष्ट्र: नागपुर के बर्डी स्थित गोवारी फ्लाईओवर पर सुबह एक अजीब एक्सीडेंट देखने को मिला. जिसमें एक दुसरे के पीछे चल रही 6 कार आपस में टकरा गई. इस घटना के बाद काफी देर तक फ्लाईओवर पर ट्रैफिक जाम रहा . वीडियो में देख सकते है की कारों के टकराने से कार के सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया है. ये हादसा लोकमत चौक से जीरो माईल की तरफ जाते हुए हुआ. बताया जा रहा है की सामने जा रही एक कार सवार ने अचानक ब्रेक मार दिया. जिसके कारण पीछे से आनेवाले वाहन इस कार से टकरा गए. इस हादसे में किसी की भी जीवितहानि की खबर सामने नहीं आई है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. ये भी पढ़े:Nagpur Accident Video: नागपुर के कामठी रोड पर तेज रफ़्तार KIA कार का एक्सीडेंट, आर पार हुई रेलिंग, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

नागपुर में एक्सीडेंट