Buldhana: घर से निकले दो शिक्षक स्कूल पहुंचे ही नहीं, रास्ते में मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, एक की हुई मौत, बुलढाना जिले की घटना
महाराष्ट्र के बुलढाना में घर से स्कूल जाते समय दो शिक्षकों का एक्सीडेंट हो गया. जिसमें से एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, तो वही एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है.
Buldhana : महाराष्ट्र के बुलढाना में घर से स्कूल जाते समय दो शिक्षकों का एक्सीडेंट हो गया. जिसमें से एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, तो एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जानकारी के मुताबिक़ शिक्षक बुलढाना जिले के खामगांव से पिंपलगांव अपने दुपहिया वाहन से जा रहे थे. इस दौरान एक मिनी ट्रक ने इनके वाहन को टक्कर मार दी.
जिसके कारण शिक्षक इरफ़ान शाह लुकमान शाह की जगह पर मौत हो गई. एक्सीडेंट में सड़क पर गिरने की वजह से उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है की दोनों उर्दू स्कूल में शिक्षक थे और वही जा रहे थे. ये भी पढ़े :Video: यूपी के कैबिनेट मिनिस्टर नंद गोपाल नंदी के बेटे और बहु की कार का भीषण एक्सीडेंट, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
बता दें की बुलढाना हाईवे पर ही पिछले महीने भी घर से बाहर निकले एक बुजुर्ग व्यक्ति को कारचालक ने टक्कर मार दी थी. जिसके कारण उनकी भी मौत हो गई थी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति सड़क के किनारे से जा रहा था और कारचालक ने उनके पास आकर उन्हें टक्कर मारी थी, इसके बाद कारचालक सामने जाकर रुका, कार से उतरा, लेकिन इसके बाद वो मौके से कार लेकर फरार हो गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

