Video: यूपी के कैबिनेट मिनिस्टर नंद गोपाल नंदी के बेटे और बहु की कार का भीषण एक्सीडेंट, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
Credit - ( Twitter -X )

Video: उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे और बहु की कार का भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए है. बताया जा रहा है की मंत्री के बेटे और बहु को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. जहां पर उनका इलाज जारी है. एक्सीडेंट कनौज के पास लखनऊ -आगरा एक्सप्रेसवे पर तिर्वा परिसर में हुआ है. जानकारी के मुताबिक़ मंत्री का बेटा मर्सडीज कार चला रहा था और इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलटी हो गई. एक्सीडेंट इतना भयानक था की कार के सामने का भाग पूरी तरह से चकनाचूर हो गया. ये भी पढ़े :UP Shocker: हापुड़ में मोटर बोट से गंगा में फेंका लड़की का शव, पुलिस बोली- सांप काटने से हुई थी मौत, इसलिए नदी में कर दिया विसर्जन- VIDEO

देखें वीडियो :