UP Shocker: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में तीन लोगों द्वारा एक नाबालिग लड़की के शव को गंगा नदी में फेंकने का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि लड़की की ऑनर किलिंग हुई है और आरोपियों द्वारा लड़की की लाश को ब्रजघाट गंगा में ठिकाने लगा दिया गया. हालांकि, इस घटना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. एएसपी हापुड़ ने बताया कि सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक बालिका के शव को गंगा में प्रवाहित किया जा रहा है. इस मामले की जांच करने पर पता चला है कि नाबालिग लड़की की मौत सांप काटने से हुई थी. मृतका के परिजनों ने स्थानीय परंपरा के अनुसार, शव को गंगाजी में प्रवाहित कर करवा दिया. लेकिन, किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए पुलिस ने जांच जारी रखा है.
हापुड़ में मोटर बोट से गंगा में फेंका लड़की का शव
Hello @hapurpolice इसे देखिए –
कुछ लोग ब्रजघाट गंगा में एक लड़की की लाश फेंक रहे हैं। मेरे सोर्स के अनुसार, ऑनर किलिंग हुई और लाश को ठिकाने लगा दिया। #UttarPradsh pic.twitter.com/BnRCElEmjB
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) July 30, 2024
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक बालिका के शव को गंगा में प्रवाहित किया जा रहा है, प्रकरण की जानकारी करने पर प्रथम दृष्टया बालिका की मृत्यु सर्प दंश से होना प्रतीत हुई है। मृतका के परिजन स्थानीय परंपरा के अनुसार शव को गंगाजी में प्रवाहित कर रहे हैं।
बाइट~एएसपी हापुड़। pic.twitter.com/aDD5mlTgcI
— HAPUR POLICE (@hapurpolice) July 30, 2024













QuickLY