Maharashtra: महाराष्ट्र के जालना में दर्दनाक हादसा, कार कुएं में गिरने से 2 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के जालना जिले के एक गांव में कार के कुएं में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
जालना, 13 फरवरी : महाराष्ट्र (Maharashtra) के जालना जिले के एक गांव में कार के कुएं में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम हुई जब कार बुलढाणा जिले से डेलुगांव राजा की जा रही थी. कार जामवाड़ी (Jamwadi) के निकट अंधेरे में सड़क की दूसरी ओर मुड़ गई और कुएं में जा गिरी.
उन्होंने कहा कि घटना में कार में सवार पंगरी रोड निवासी शेख अब्दुल मन्नान सगीर (26) और शाहू नगर निवासी अजहर कुरैशी (23) की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Uttarakhand Tragedy: महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी मिले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से
उन्होंने कहा कि कुआं किनारे तक पानी से भरा हुआ था और शवों को निकालने में बहुत दिक्कत हुई. कार को कुएं से निकालने के लिये क्रेन का इस्तेमाल किया गया.
Tags
संबंधित खबरें
Indore Fire Tragedy: इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्स इलाके में घर में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत; VIDEO
Maharashtra Politics: विपक्ष के आरोपों का जवाब हमारा काम देगा, महाराष्ट्र सरकार केवल जनहित के प्रति समर्पित; बोले-एकनाथ शिंदे
Mumbai: चांदीवली में नाबालिग की रफ्तार का कहर, दुबई से आए किशोर ने SUV से स्कूटी को मारी टक्कर, 15 साल के मासूम की मौत
Maharashtra Freedom of Religion Bill 2026: महाराष्ट्र विधानसभा में 'धर्म स्वातंत्र्य विधेयक' पास, अब जबरन धर्मांतरण पर लगेगी रोक, विपक्ष में दिखी फूट
\