दिल्ली के गांधी नगर इलाके में मकान का हिस्सा ढहा, कई दबे- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) से बड़ी खबर आ रही है. जहां रविवार दोपहर को गांधी नगर (Gandhi Nagar) इलाके में एक मकान ढह गया. जिसके मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका है. फिलहाल मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है.

दिल्ली में इमारत ढही (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) से बड़ी खबर आ रही है. जहां रविवार दोपहर को गांधी नगर (Gandhi Nagar) इलाके में एक मकान ढह गया. जिसके मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका है. फिलहाल मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मकान को ध्वस्त करने के लिए तोड़फोड़ की जा रही थी.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक आज दोपहर गांधी नगर इलाके में एक मकान अचानक ढह गया. जिसकी चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गई. फिलहाल हादसे की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है. पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बर्धमान रेलवे स्टेशन की इमारत भरभराकर गिरी- मलबे में कई यात्री दबे

घटनास्थल की तस्वीरें-

अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे के वक्त कोई व्यक्ति इमारत के अंदर था या नहीं. स्थानीय लोगों के अनुसार, घर काफी पुराना था इसलिए उसे ढहाया जा रहा था. फिलहाल पुलिस यह देख रही हैं कि और लोग मलबे में फंसे हैं या नहीं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ; 3-4 दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा

Delhi Job Fraud Busted: दिल्ली में विदेशी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; रानी बाग से तीन गिरफ्तार, एमबीए पास निकला आरोपी