देश

जम्मू-कश्मीर: भारतीय वायुसेना के अवंतीपोरा बेस पर बड़ा हादसा, 2 जवान शहीद

जम्मू और कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है. जहां भारतीय वायुसेना के जवानों को ले जा रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया. प्राथमिकी तौर पर मिल रही जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 2 जवानों शहीद हो गए है.

जम्मू-कश्मीर: भारतीय वायुसेना के अवंतीपोरा बेस पर बड़ा हादसा, 2 जवान शहीद
प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credits: Twitter)

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है. जहां दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में भारतीय वायुसेना के जवानों को ले जा रही गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. प्राथमिकी तौर पर मिल रही जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 2 जवानों शहीद हो गए है. जबकि दो अन्य के घायल होने की सूचना है. वायुसेना ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दें दिए है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक गुरुवार दोपहर को अवंतीपोरा (Awantipora) स्थित वायुसेना के ऑपरेशनल बेस (Awantipora Air Base) से कुछ जवानों को लेकर निकला वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में दों जवानों की मौत हो गई. इस हादसे में कई जवानों के जख्मी होनी की आशंका है. हालांकि अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

गौरतलब हो कि अब तक वायुसेना की ओर से इस हादसे को लेकर कोई बयान नहीं जारी किया गया है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुर्घटना वायुसेना बेस के बाहर मलंगपोरा (Malangpora) के पास हुई. इस हादसे में वायुसेना के दो जवानों की मौत हो गई और दो घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2019 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).