टीपू सुल्तान की चांदी चढ़ी बंदूक 54.74 लाख रुपये में हुई नीलाम, सोने की तलवार भी बिकी
बर्कशायर में हुई एक नीलामी में टीपू के अस्त्र-शस्त्रों का बोलबाला रहा. इन अस्त्र-शस्त्रों में टीपू की चांदी जड़ित बंदूक और सोने की तलवार शामिल हैं, जिनकी नीलामी कुल 107,000 पौंड में हुई.
लंदन: बर्कशायर में हुई एक नीलामी में टीपू के अस्त्र-शस्त्रों का बोलबाला रहा. इन अस्त्र-शस्त्रों में टीपू की चांदी जड़ित बंदूक और सोने की तलवार शामिल हैं, जिनकी नीलामी कुल 107,000 पौंड में हुई.
इस संग्रह में 14 बोली चांदी जड़ी 20 बोर वाली बंदूक की लगी. टीपू की इस बंदूक की नीलामी 60,000 पौंड (54.74 लाख रुपये) में हुई.
इस बंदूक के उल्लेख नोट में लिखा है कि संभवत: इस बंदूक को सीधे युद्धक्षेत्र से ही उठाया गया होगा क्योंकि यह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है. बंदूक के बाद सबसे ज्यादा 58 बोली स्वर्ण अलंकृत तलवार की लगी जिसे करीब 18,500 पौंड (16 लाख रुपये) में खरीदा गया.
इस नीलामी की जानकारी होने पर भारतीय उच्चायोग ने बर्कशायर स्थित नीलामी घर ‘‘एंटनी क्राइब लिमिटेड’’ को इन सामग्रियों को वापस भारत भेजने पर विचार करने को कहा है.
संबंधित खबरें
BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल
Siddhivinayak Temple Auction: मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ाए सोने-चांदी के आभूषणों की नीलामी, गुड़ी पड़वा पर होगा आयोजन
Kavya Maran Face Backlash For Picking Pakistan Star: अबरार अहमद को ख़रीदने पर सनराइज़र्स लीड्स की काव्या मारन हुईं ट्रोल, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद
Who Is James Coles? कौन हैं 21 साल के जेम्स कोल्स, द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली. 4.8 करोड़ रुपये में लंदन स्पिरिट ने खरीदा
\