TTEs Go Digital in Mumbai: बिना टिकट सफर करने वालों से रेलवे ने अब डिजिटली लेगा जुर्माना, टीटीई SBI YONO App के जरिए लेंगे फाइन
मुंबई लोकल (Photo Credits: PTI) Alt Text Description

सेंट्रल रेलवे ने एक नए ट्वीट में खुलासा किया है कि मुंबई में यात्रा जुर्माना अब टीटीई द्वारा डिजिटल रूप से लिया जाएगा. जुर्माना वसूली 'एसबीआई योनो ऐप' के जरिए की जाएगी. बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को भारतीय स्टेट बैंक के YONO (You Only Need One) ऐप के जरिए जुर्माना देना होगा. एप्लिकेशन मुंबई के सभी टीटीई और टिकट-चेकिंग स्क्वाड को प्रदान किया गया है. YONO ऐप बैंक ग्राहकों को UPI सुविधाएं प्रदान करता है.