Ganpati Visarjan: गणपति विसर्जन के लिए गए 3 लोग नदी में डूबे, 1 का शव निकाला बाहर, दो अभी भी लापता, ठाणे जिले के आसनगांव में खोजबीन जारी
कल गणेश विसर्जन (Ganpati Visarjan) के दौरान पुणे (Pune) जिले के खेड़ के एक गांव में गणेश विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई थी. अब ऐसा ही एक मामला ठाणे (Thane) जिले के शहापुर तहसील के आसनगांव में गणेश विसर्जन के दौरान तीन युवक बह गए.
ठाणे, महाराष्ट्र: कल गणेश विसर्जन (Ganpati Visarjan) के दौरान पुणे (Pune) जिले के खेड़ के एक गांव में गणेश विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई थी. अब ऐसा ही एक मामला ठाणे (Thane) जिले के शहापुर तहसील के आसनगांव में गणेश विसर्जन के दौरान तीन युवक बह गए.इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन दो अभी भी लापता है. बताया जा रहा है की तेज बारिश (Heavy Rain) होने के कारण खोजबीन अभियान में समस्या आ रही है, बावजूद इसके युवकों की खोजबीन जारी है.शाहपुर तहसील के आसनगांव क्षेत्र के मुंडेवाड़ी में कल शाम गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान ये घटना हुई.
दस दिन से चल रहे गणेशोत्सव के बाद प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए युवाओं का एक समूह भारंगी नदी (Bharangi River) में गया था.विसर्जन के दौरान, नदी में अचानक तेज़ बहाव में तीन युवक बह गए. ये भी पढ़े:Pune Shocker: गणपति विसर्जन के दौरान 2 युवकों की पानी में डूबकर मौत, पुणे के खेड़ तहसील से घटना आई सामने
देर रात एक का शव निकाला बाहर
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस (Police) और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम (Rescue Team) को भी मौके पर बुलाया गया.भारी बारिश के कारण नदी का प्रवाह बहुत तेज था, जिससे खोज के दौरान टीम के सामने कई चुनौतियां आईं.देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान में टीम आखिरकार एक युवक का शव बरामद करने में कामयाब रही, लेकिन बाकी दो युवकों का कोई सुराग नहीं मिला.
सुबह से फिर शुरू की गई खोजबीन
दोनों लापता युवकों की तलाश के लिए लाइफगार्ड (Lifeguard) की टीम आज सुबह 7 बजे से ही सक्रिय है. हालांकि भारंगी नदी का बहाव अभी भी तेज होने के कारण खोजबीन में परेशानियां आ रही हैं.प्रशासन ने अभियान में और नावें और टीमें तैनात की हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने भी तलाशी अभियान में मदद शुरू कर दी है.इस घटना से इलाके के लोगों में गम का माहौल है. जिस युवक का शव बरामद हुआ है, उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2025 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

