Video: हद है! आगरा के प्राचीन शिव मंदिर से घंटे और पूजा का सामान चुरा ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
भगवान का मंदिर भी अब सुरक्षित नहीं है, लगातार मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो रही है. अब आगरा के जगदीशपूरा में दो चोरों ने प्राचीन शिव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
आगरा, उत्तर प्रदेश: भगवान का मंदिर भी अब सुरक्षित नहीं है, लगातार मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो रही है. अब आगरा के जगदीशपूरा में दो चोरों ने प्राचीन शिव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है.बोदला अछनेरा रोड पर प्राचीन भोले बाबा और शनिदेव के मंदिर में दो चोरो ने मंदिर से छह घंटे और पूजा का सामान चुरा लिया. इस चोरी का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है. जिसमें दो लोग ऊपर से घंटे के नट खोलते हुए नजर आ रहे है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में काफी नाराजगी है. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. ये भी पढ़े:Video: चोर मंदिर में आया, शिवलिंग पर जल भी चढ़ाया और फिर मौका देखकर तांबे का कलश ही चुरा लिया, कानपुर के नवाबगंज का वीडियो हुआ वायरल
आगरा के मंदिर में चोरी
#Agra-प्राचीन भोले बाबा एवं शनि देव मंदिर में चोरी
बिचपुरी नहर चौकी के पास हैं मन्दिर
सीसीटीवी में कैद हुए हैं चोर
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का मामला @agrapolice @Uppolice @dgpup @CPAgra_ @PrashantK_IPS90 pic.twitter.com/Mpol1wb63I
— Khabar Bharti (@KhabarBharti24) October 29, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2024 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

