' MILAN 2024' Visakhapatnam: भारतीय नौसेना की ओर से चल रहें ' MILAN 2024' युद्धाभ्यास का आज हुआ समापन - वीडियो
Credit - ( ANI-Twitter X )

भारतीय नौसेना की ओर से चल रहें 'मिलन-2024' का विशाखापट्टनम में आज समापन हुआ. करीब 11 दिनों से 50 देशों की नौसेनाएं इसमें शामिल रही.इसमें अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, इंडोनेशिया और मलयेशिया समेत अन्य देशों की नौसेनाएं शामिल रही. इसका मकसद समान विचारधारा वाले देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना था.भारतीय नौसेना से विमानवाहक पोत विक्रांत और विक्रमादित्य समेत करीब 20 पोत और मिग 29के, हल्के लड़ाकू विमान तेजस और पी-8आई लंबी दूरी के समुद्री टोही और पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान सहित लगभग 50 विमानों ने अभ्यास में हिस्सा लिया था. इसमें भारतीय नौसेना ने अपनी ताकत दिखाईं थी.

देखें वीडियो :