Independence Day 2021: लाल किले की प्राचीर से पीएम Narendra Modi ने कहा- अगले 25 वर्ष की यात्रा नए भारत के सृजन का अमृतकाल है
पीएम मोदी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 15 अगस्त: देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा है, 'अगले 25 वर्ष की यात्रा नए भारत के सृजन का अमृतकाल है. इस अमृतकाल में हमारे संकल्पों की सिद्धि, हमें आजादी के 100 वर्ष तक ले जाएगी.'