Kolkata Doctor Rape Murder Case: रेजिडेंट डॉक्टर से रेप एंड मर्डर केस की जांच CBI को तुरंत सौंपे, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
Sanjay Roy Arrested (Photo Credit: X/ @NilanjanDasAITC

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार-हत्याकांड की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. न्यायालय ने सभी दस्तावेज तत्काल सीबीआई को सौंपने को कहा है. इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा था क‍ि पुल‍िस अगर रव‍िवार तक जांच पूरी नहीं करती है, तो मामले को सीबीआई को सौंप दिया जाएगा. दरअसल, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के बाद देशभर के डॉक्टरों में गुस्सा है. सभी राज्यों के डॉक्टर एक आवाज में इस मामले की सीबीआई जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. डॉक्टरों का यह भी कहना है कि हर हाल में उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए जाएं.

आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार-हत्याकांड की होगी CBI जांच