देश

UP: ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश नाकाम, ट्रैक पर रखे गए थे लोहे के एंगल; लोको पायलट की सतर्कता से बची यात्रियों की जान (Watch Video)

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया. जानकारी के मुताबिक टनकपुर-बरेली पैसेंजर ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई.

UP: ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश नाकाम, ट्रैक पर रखे गए थे लोहे के एंगल; लोको पायलट की सतर्कता से बची यात्रियों की जान (Watch Video)
Photo- @SachinGuptaUP/X

Bareilly shocker: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया. जानकारी के मुताबिक टनकपुर-बरेली पैसेंजर ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई, लेकिन ट्रेन के लोको पायलट की सतर्कता से ट्रेन को समय रहते रोक लिया गया और कोई हादसा नहीं हुआ. यह घटना रविवार रात करीब 11:58 बजे हुआ, जब ट्रेन दोहना स्टेशन के पास से गुजर रही थी.

बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने रेलवे ट्रैक पर लोहे के बड़े-बड़े एंगल और स्विच प्वाइंट में पत्थर भर दिए थे, ताकि ट्रेन पटरी से उतर जाए.

ये भी पढें: Vande Bharat Targetted in UP: रायबरेली से गुजर रही वंदे भारत ट्रेन पर उपद्रवियों ने फेंका पत्थर, एक बच्ची घायल- देखें वीडियो

पटरी पर रखे गए थे लोहे के एंगल

लोको पायलट ने समय रहते लिया एक्शन

जैसे ही ट्रेन दोहना स्टेशन के पास पहुंची, लोको पायलट को ट्रैक पर दिक्कत नजर आई. उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी. इस समझदारी भरे फैसले से सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई. इस पूरी घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक की अर्थिंग लाइन से छेड़छाड़ की गई है और वहां जानबूझकर भारी लोहे की वस्तुएं रखी गई हैं. इससे साफ है कि इसका उद्देश्य ट्रेन को पटरी से उतारकर बड़ा हादसा करना था.

 

रेलवे और पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद रेलवे और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. भोजीपुरा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि आरपीएफ पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों को जल्द पकड़ने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

इस घटना के बाद रेलवे ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और अब दोबारा ऐसी किसी साजिश को रोकने के लिए पटरियों पर अतिरिक्त गश्त की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हरकतें देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

रेलवे प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत रेलवे या पुलिस को सूचना दें. ऐसे मामलों में सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2025 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).