ठाणे (Photo Credits: Twitter)
महाराष्ट्र के ठाणे में एक बड़ा हादसा हुआ. यह हादसा बालकुम इलाके में हुआ है. यहां एक रुनवाल नाम की एक 40 मंजिला इमारत की लिफ्ट जोरदार आवाज के साथ से नीचे गिर गई. ये हादसा उस समय हुआ जब इस इमारत से मजदूर काम करके नीचे आ रहे थे. इस हादसे में 6 मजदूरों की की मौत हुई है. हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है. बताया जा रहा है कि इस इमारत की छत पर वाटर प्रूफिंग का काम चल रहा था. हादसे के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
#WATCH | Six people died, and a few were injured after a lift collapsed in Maharashtra's Thane#TV9News pic.twitter.com/wVSL0m5prM
— Tv9 Gujarati (@tv9gujarati) September 10, 2023













QuickLY