Nashik: काम बताना होटल मालिक को पड़ा महंगा! गुस्साएं वेटर और उसके साथियों ने कोयते से किया हमला, नाशिक में दिनदहाड़े हुई घटना
नाशिक में दिनदहाड़े एक होटल चालक पर कोयते से हमला करने की घटना सामने आई है. जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Nashik :नाशिक में दिनदहाड़े एक होटल चालक पर कोयते से हमला करने की घटना सामने आई है. जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है. होटल के वेटर को काम बताएं जाने के गुस्से के कारण वेटर ने ही अपने साथियों के साथ होटल चालक पर हमला कर दिया. ऐसा आरोप होटल चालक की ओर से किया गया है.
जानकारी के मुताबिक़ नाशिक रोड के मुक्तिधाम के पीछे होटल मथुरा के संचालक नितिन सचदेव पिछले दो महीनों से होटल चला रहे थे. उनके पास राजवाडा देवळालीगाव में रहनेवाला डॅनिअल उर्फ डैनी थोरात वेटर के तौर पर काम करता था. शुक्रवार दोपहर होटल मालिक नितिन ने डैनी को ग्राहकों और काम पर ध्यान देने के लिए कहा. ये भी पढ़े :Navi Mumbai Tragic Incident: पुलिस भर्ती रनिंग के दौरान एक 23 वर्ष के युवक की हुई मौत, नवी मुंबई के बाळेगाव कैंप की घटना
इसका डैनी को काफी गुस्सा आया और उसने मालिक से विवाद किया और तुझे देख लूंगा, ऐसी धमकी देकर वो वहां से निकल गया. थोड़े ही देर में सात लोग होटल में घुसे और होटल मालिक कुछ समझते , इससे पहले ही आरोपियों ने हथियार से उनपर हमला कर दिया.
इसके बाद होटल मालिक नितिन अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागे और उनके पीछे आरोपी भी भागे. इस हमले में होटल चालक काफी गंभीर जख्मी हुए है. परिसर के लोगों ने नितिन को हॉस्पिटल में एडमिट कराया. बताया जा रहा है की ,' उनके सिर पर गंभीर चोटें लगी हुई है.इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस घटना में पुलिस आगे की जांच कर रही है.