News

Nashik Shocker: नाशिक जिले में आवारा मवेशियों का आतंक! बीच सड़क पर बुजुर्ग पर किया हमला, शख्स की हुई मौत, घटना का वीडियो आया सामने;VIDEO

कई शहरों में आवारा मवेशियों के हमले की घटनाएं सामने आ रही है. ऐसे ही नाशिक जिले में बीच सड़क पर आवारा मवेशियों ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया. जिसके कारण बुजुर्ग की मौत हो गई.

Nashik Shocker: नाशिक जिले में आवारा मवेशियों का आतंक! बीच सड़क पर बुजुर्ग पर किया हमला, शख्स की हुई मौत, घटना का वीडियो आया सामने;VIDEO
Credit-(X,@News18lokmat)

नाशिक, महाराष्ट्र: कई शहरों में आवारा मवेशियों के हमले की घटनाएं सामने आ रही है. ऐसे ही नाशिक जिले में बीच सड़क पर आवारा सांडों ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया. जिसके कारण बुजुर्ग की मौत हो गई. ये घटना कलवण इलाके से सामने आई है. सुबह करीब 11 बजे सड़क से जा रहे 79 साल के बुजुर्ग भालचंद्र रघुनाथ मालपुरे पर दो मवेशियों ने अचानक हमला कर दिया.यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. कई देर तक मवेशी इन्हें सींगों से मारते रहे. इसके बाद लोगों ने डंडे लेकर इन मवेशियों को यहां से खदेड़ा. इस हमले में बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गए.

उन्हें लोगों ने पास के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया, जहां उनकी मौत होने की जानकारी सामने आई है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @News18lokmat नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Viral Video: दोस्त के कहने पर घुसा शटर खोलकर दूकान के भीतर, लेकिन अंदर घुसते ही बाल बाल बची जान, देखें वीडियो

आवारा मवेशियों ने किया बुजुर्ग पर हमला

पहले सींग से मारा फिर कुचला

जब मालपुरे सड़क से गुजर रहे थे, तभी पास खड़े दो मवेशियों ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मारी और गिरा दिया.उसके बाद उन पर लगातार पैरों से वार किया गया.बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक हालत गंभीर हो चुकी थी.स्थानीय लोगों ने डंडों और लाठियों की मदद से जानवरों को भगाने की कोशिश की, लेकिन मवेशी और उग्र हो गए. उन्होंने वहां मौजूद लोगों पर भी हमला कर दिया. इसी दौरान मालपुरे को गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही गिर पड़े. लोगों ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

प्रशासन और पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

इस घटना के बाद पुलिस, नगरपालिका और पशुपालन विभाग ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि आवारा जानवरों को काबू में करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2025 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).