वायरल

Viral Video: दोस्त के कहने पर घुसा शटर खोलकर दूकान के भीतर, लेकिन अंदर घुसते ही बाल बाल बची जान, देखें वीडियो

आवारा मवेशियों के कारण कई लोग रोजाना घायल हो जाते है, तो कई लोग अपनी जान भी गंवा देते है. कई बार कुछ लोग इनके हमले से बच भी जाते है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है.

Viral Video: दोस्त के कहने पर घुसा शटर खोलकर दूकान के भीतर, लेकिन अंदर घुसते ही बाल बाल बची जान, देखें वीडियो
Credit-(Instagram,vk_reacts_daily)

Viral Video: आवारा मवेशियों के कारण कई लोग रोजाना घायल हो जाते है, तो कई लोग अपनी जान भी गंवा देते है. कई बार कुछ लोग इनके हमले से बच भी जाते है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसमें दोस्तों के कारण एक शख्स की जान जाते जाते बची है. वीडियो में देखा जा सकता है की एक दूकान के अंदर एक भैस होती है.

शटर के बाहर कुछ दोस्त एक युवक को शटर के अंदर घुसकर उसको बाहर निकालने के लिए कहते है, और ये शख्स  थोड़ा बहुत शटर खोलकर अंदर डरते हुए घुसने लगता है तो उसके दोस्त कहते है ,' कुछ नहीं होगा, कुछ नहीं होगा. इसके बाद बड़ी हिम्मत दिखाते हुए ये अंदर घुसता है, जैसे ही ये अंदर घुसता है, भैस थोड़ा पीछे सरकती है और दौड़ते हुए इसपर हमला कर देती है, इसके बाद ये युवक बड़ी मुश्किल से बचता है और जोर जोर से चिल्लाने लगता है, 'शटर खोल शटर खोल ' कहता है और इसके बाद वो बाहर निकल जाता है. ये भी पढ़े:Video: फोन पर बात कर रहे शख्स पर सांड का जानलेवा हमला, सींगों पर उठाकर फुटबॉल की तरह हवा में उछाला, मध्यप्रदेश के खरगोन का वीडियो आया सामने

भैंस के हमले में युवक की बाल बाल बची जान 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VK Reacts Daily (@vk_reacts_daily)

इस वीडियो में देख सकते है की थोड़ी भी नादानी इस शख्स की जान ले सकती थी और इसके दोस्तों के कारण इस युवक की जान भी जा सकती थी. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर vk_reacts_daily नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 1.7 M लोगों ने देखा है और लोग जमकर इस युवक के दोस्तों पर कमेंट कर रहे है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2024 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).