Nashik Shocker: रक्षाबंधन के दिन छोटे भाई की मौत, तेंदुए के हमले में 3 साल के मासूम की गई जान, बहन ने मृत भाई की कलाई पर बांधी राखी; VIDEO
आज रक्षाबंधन का त्यौहार है और ये दिन भाई और बहन के लिए खुशियों का त्यौहार है. लेकिन नाशिक में एक ऐसी घटना हुई, जिसके बाद शहर के लोग भी भावुक हो गए है.
नाशिक,महाराष्ट्र: आज रक्षाबंधन का त्यौहार है और ये दिन भाई और बहन के लिए खुशियों का त्यौहार है. लेकिन नाशिक में एक ऐसी घटना हुई, जिसके बाद शहर के लोग भी भावुक हो गए है.यहांपर जिले के वडणेर दुमाला गांव में एक तीन साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया और जिसके कारण इस बच्चे की मौत हो गई. इसके बाद इसकी 9 साल की बहन ने उसके मृत भाई के हाथ पर राखी बांधी. इस घटना को देखने के बाद आसपास खड़े लोग भी भावुक हो गए. इस घटना के बाद सभी लोगों की आंखें नम हो गई. इस घटना का वीडियो सामने आया है.
इसका वीडियो सोशल मीडिया X पर @NDTVMarathi नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Maharashtra: पुणे में तेंदुए के हमले में नौ वर्षीय बच्चे की मौत
मृत भाई को बहन ने बांधी राखी
Nashik | माझ्या भावा... रक्षाबंधनापूर्वीच बिबट्याने घेतला जीव, बहिणीने बांधली मृत भावाला राखी#nashik #rakshabandhan #ndtvmarathi pic.twitter.com/x2Dme1PmGm
— NDTV Marathi (@NDTVMarathi) August 9, 2025
क्या है पूरी घटना?
नाशिक जिले के वडणेर दुमाला गांव में 9 साल का आयुष भगत अपने घर के बाहर रात को खेल रहा था. तभी दबे पांव घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर उसे पकड़ लिया और जंगल की ओर ले गया. कुछ समय बाद आयुष का शव मिला. इसके बाद जब उसे हॉस्पिटल ले जाने के बाद उसके शव को जब परिजनों को सौंपा गया तो 9 साल की उसकी बहन ने अपने छोटे भाई को राखी बांधी.गांव में इस हादसे के बाद शोक और दहशत का माहौल है.
परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
इस घटना ने भगत परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया है.रक्षाबंधन, जो भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है, इस परिवार के लिए अब जीवनभर दर्द और यादों का बोझ बनकर रह गया है. लोग अब बच्चों को घर से बाहर अकेला नहीं छोड़ रहे. वन विभाग ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2025 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

