Telangana Shocker: खेत में मिला महिला का जला हुआ शव, जांच शुरू (Watch Video)

एक चौंकाने वाली घटना में, सोमवार को तेलंगाना के मोइनाबाद में एक महिला का जला हुआ शव मिला, महिला की बॉडी 90 प्रतिशत जल चुकी थी. शव गांव में खेत की ओर जाने वाली सड़क पर पाया गया. स्थानीय किसान, जो अपने खेतों की ओर जा रहे थे उन्होंने शव देखा और तुरंत मोइनाबाद पुलिस को सूचित किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि महिला की हत्या करने से पहले उसके शव को खेत में लाकर आग लगा दी गई थी.