देश

सनी देओल ने राजनीति के लिए छोड़ दी मायानगरी मुंबई, गुरदासपुर बनी उनकी नई कर्मभूमि

सनी देओल बीजेपी की टिकट पर गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. इसके लिए उन्होंने कैंपेन करना भी शुरू कर दिया है

सनी देओल ने राजनीति के लिए छोड़ दी मायानगरी मुंबई, गुरदासपुर बनी उनकी नई कर्मभूमि
सनी देओल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड के 90 के दशक के सबसे जांबाज कलाकारों में से एक मानेजाने वाले सनी देओल (Sunny Deol) ने अब राजनीति पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने के लिए मुंबई छोड़ने का फैसला किया है. कई दशकों तक बॉलीवुड में अपने काम से लोगों को एंटरटेन करने वाले सनी अब फिल्म लाइन छोड़कर राजनीति में हाथ आजमाने जा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के गुरदासपुर (Gurdaspur) सीट पर उन्हें लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha Elections 2019) के लिए टिकट भी दे दिया गया है.

ऐसे में अब वो पॉलिटिक्स (politics) में अपना दांव खेलने को तैयार हैं. अमर उजाला की खबर के अनुसार, सनी ने मुंबई में अपने दफ्तर समेत अपने जिम को गुरदासपुर में शिफ्ट कर लिया है. चुनाव प्रचार में जोरों शोरों से जुटे हुए सनी का एक जिम वीडियो उनके पिता धर्मेंद्र ने शेयर किया है.

वीडियो को शेयर करके धर्मेंद्र ने बेटे सनी को आशीर्वाद देते हुए कहा, "तुमसे बेहद प्रेम करता हूं, मेरे इमानदार बेटे,  नेक बंदे हो मालिक के तुम, जीते रहो."

आपको बता दें कि सनी ने गुरदासपुर में डोर टू दूर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. इन दिनों वो अपना ज्यादा से ज्यादा समय गुरदासपुर में ही बिता रहे हैं.

ये भी बताते चलें कि 2014 में गुरदासपुर की सीट से बीजेपी के लिए विनोद खन्ना (Vinod Khanna) ने चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी. अब 2019 में गुरदासपुर में 19 को मतदान किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2019 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).