Summer Season Google Doodle: खास डूडल के जरिए गूगल समर सीजन की शुरुआत को कर रहा है सेलिब्रेट, 21 जून से 22 सितंबर तक रहेगा गर्मियों का मौसम
सर्च इंजिन गूगल गर्मियों के मौसम शुरुआत को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है, जिसके लिए गूगल ने एक खास डूडल बनया है. दरअसल, 21 जून से उत्तरी गोलार्ध में गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो जाती है, जिसके बाद से दिन लंबे और रातें छोटी होनी शुरू हो जाती है, गूगल ने 20 जून को ही गर्मियों के मौसम को समर्पित करते हुए एक खास डूडल बनाया है. डूडल में सूरज की रोशनी में एक हॉट एयर बलून को दिखाया गया है.
Summer Season Google Doodle: सर्च इंजिन गूगल (Search Engine Google) गर्मियों के मौसम यानी समर सीजन (Summer Season) की शुरुआत को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है, जिसके लिए गूगल ने एक खास डूडल बनाया है. दरअसल, 21 जून से उत्तरी गोलार्ध (Northern Hemisphere) में गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो जाती है, जिसके बाद से दिन लंबे और रातें छोटी होनी शुरू हो जाती है, लेकिन गूगल (Google) ने 20 जून को ही गर्मियों के मौसम को समर्पित करते हुए एक खास डूडल (Doodle) बनाया है. डूडल में सूरज की रोशनी में एक हॉट एयर बलून को दिखाया गया है. आसमान में एक कलरफूल हॉट एयर बलून नजर आ रहा है और उसके बगल में चमकता हुए सूरज दिखाई दे रहा है, जो यह बता रहा है कि उत्तरी गोलार्ध में समर सीजन की शुरुआत हो रही है. गर्मियों का मौसम 21 जून से 22 सितंबर तक रहेगा.
बता दें कि उत्तरी गोलार्ध में 21 जून के दिन को साल का सबसे लंबा दिन माना जाता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति (Summer Solstice) कहा जाता है. उत्तरी गोलार्ध में जहां समर सीजन 21 जून से 22 सितंबर तक रहेगा तो वहीं दक्षिणी गोलार्ध में इस समय सर्दियों का मौसम चल रहा है. ग्रीष्म संक्रांति (Summer Solstice) साल का वह दिन होता है, जब हमारी पृथ्वी पूरी तरह से अधिकतम बिंदु पर सूर्य की ओर झुकी होती है. यह भी पढ़ें: Leap Day 2020 Google Doodle: खास डूडल बनाकर गूगल सेलिब्रेट कर रहा है यह दिन, जानें क्या होता है लीप ईयर और कब मनाया गया था पहली बार
इस दिन पृथ्वी सूर्य के चारों ओर की कक्षा के सापेक्ष अपने अक्ष पर 23.4 डिग्री पर झुकी होती है. 21 जून को सूर्य की ओर झुके हुए पृथ्वी के हिस्से में यानी उत्तरी गोलार्ध में ग्रीष्मकालीन संक्रांति मनाई जाती है, जबकि पृथ्वी के दूसरे हिस्से यानी दक्षिणी गोलार्ध में शीतकालीन संक्रांति मनाई जाती है. 21 जून से उत्तरी गोलार्ध में समर सीजन की शुरुआत हो जाती है तो वहीं दक्षिणी गोलार्ध में सर्दियों का मौसम होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

