देश

Sudden Death Video: रीवा में हार्ट अटैक से अचानक मौत! हंसी-मजाक के बीच युवक ने तोड़ा दम, CCTV फुटेज आया सामने

मध्य प्रदेश के रीवा में दोस्तों के साथ बातचीत के दौरान प्रकाश सिंह बघेल अचानक कुर्सी से गिर पड़े और हार्ट अटैक से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. दोस्तों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Sudden Death Video: रीवा में हार्ट अटैक से अचानक मौत! हंसी-मजाक के बीच युवक ने तोड़ा दम, CCTV फुटेज आया सामने

मध्य प्रदेश: रीवा शहर के सिरमौर चौराहे पर 20 अक्टूबर को एक युवक की अचानक मौत (Rewa Heart Attack Death) ने सभी को स्तब्ध कर दिया. बजरंग नगर निवासी प्रकाश सिंह बघेल, अपने दोस्तों के साथ हंसी-मजाक में लीन थे, लेकिन अचानक कुर्सी से गिरकर उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसने लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है. जानकारी के अनुसार, प्रकाश सिंह बघेल युवा व्यापारी विनय सिंह बघेल के भाई थे. उनके अचानक गिरने के बाद साथी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से मौत की पुष्टि की.

युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामले 

हाल के दिनों में युवा वर्ग में इस तरह अचानक हार्ट अटैक से मौत के कई मामले सामने आए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे का मुख्य कारण खान-पान में अनियमितता, तनाव, और बिगड़ी हुई दिनचर्या है.

युवाओं में बढ़ते फास्ट फूड और नियमित व्यायाम की कमी के कारण हृदय संबंधित समस्याएं गंभीर रूप ले रही हैं. डॉक्टर लगातार सावधान रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दे रहे हैं ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2024 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).