शेयर बाजार में गिरावट: शुरुआती कारोबार में रुपया 36 पैसे फिसला
रिजर्व बैंक की तरलता बढ़ाने के लिए 36 हजार करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड खरीदने की घोषणा के बाद भी सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 36 पैसे कमजोर होकर 72.84 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया.
मुंबई. रिजर्व बैंक की तरलता बढ़ाने के लिए 36 हजार करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड खरीदने की घोषणा के बाद भी सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 36 पैसे कमजोर होकर 72.84 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. रुपया शुक्रवार को 11 पैसे की बढ़त लेकर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 72.48 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. हालिया कुछ सप्ताह के दौरान वैश्विक बाजारों की उथल-पुथल तथा डॉलर की मजबूती के बीच रुपया काफी कमजोर हुआ है। रिजर्व बैंक ने गिरते रुपए को संभालने के लिए कई कदम उठाए हैं.
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 47.11 अंकों की बढ़त के साथ 36,274.25 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.45 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 10,930.90 पर खुला.
संबंधित खबरें
Stock Market Holiday: क्या गुड़ी पड़वा पर बंद रहेगा शेयर बाजार? निवेश करने से पहले जान लें 19 मार्च के लिए BSE और NSE के नियम
Eid 2026 Moon Sighting: अबू धाबी में दिन के उजाले में दिखा शव्वाल का चांद, क्या कल मनाई जाएगी ईद? आधिकारिक घोषणा का इंतजार
Siddhivinayak Temple Auction: मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ाए सोने-चांदी के आभूषणों की नीलामी, गुड़ी पड़वा पर होगा आयोजन
WR Gudi Padwa Gift: गुढ़ी पड़वा पर मुंबईकरों को तोहफा! वेस्टर्न रेलवे 19 मार्च से चर्चगेट-वीरार-दहानू कॉरिडोर पर चलाएगी 15 कार वाली ट्रेनें
\