Video: रोजाना लापरवाही से वाहन चलाने के कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. नोएडा के सेक्टर 45 से एक ऐसा एक्सीडेंट सामने आया है. जिसको देखने के बाद आपको भी दुपहिया वाहन सवार पर गुस्सा आएगा. ये दुपहिया वाहन सवार एक छोटी सी संकरी गली, जहां से केवल एक ही गाड़ी बड़ी मुश्किल से जा सकती है, ऐसी जगह से ये वाहन सवार स्कूटी तेज रफ़्तार से लेकर आता है और बीच में एक छोटा सा बच्चा खड़ा होता है, उसको टक्कर मारकर भाग जाता है. बच्चा नीचे गिरता है और फिर उठकर घर भाग जाता है. गनीमत है की बच्चे की जान बच गई. घटना नोएडा के सेक्टर 45 के खजूर कॉलोनी के गली नंबर 43 की बताई जा रही है. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. ये भी पढ़े :Noida Shocker: नोएडा के निजी स्कूल में छह वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी फरार
तेज रफ़्तार वाहन सवार ने बच्चे को मारी टक्कर
#Noida- संकीर्ण गलियों में तेज रफ्तार का कहर, ख़ुशनसीब हैं बच्चा बच गया नहीं तो मौत पक्की थी। घटना नोएडा के सेक्टर 45 की खजूर कालोनी की गली नम्बर 43 की बताई जा रही है। #Varta24live #Varta24Noida #NareshVashistha #Noida #NoidaNews #UttarPradesh pic.twitter.com/EbKQg41aWi
— Varta24 Noida | वार्ता 24 नोएडा (@Varta24Noida) September 9, 2024












QuickLY