एजेंसी न्यूज

Noida Shocker: नोएडा के निजी स्कूल में छह वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी फरार

जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल में छह वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. स्कूल में निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर पर यह आरोप लगा है.

Noida Shocker: नोएडा के निजी स्कूल में छह वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी फरार

नोएडा (उप्र), 5 सितंबर : जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल में छह वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. स्कूल में निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर पर यह आरोप लगा है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह की है.

परिजनों का कहना है कि मंगलवार सुबह उनकी बेटी स्कूल परिसर में खेल रही थी और इसी दौरान परिसर में जारी निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर ने बच्ची को बुरी नीयत से छुआ. परिजनों का दावा है कि बच्ची ने इसका विरोध भी किया और इसकी जानकारी स्कूल में मौजूद शिक्षकों को दी. उनका दावा है कि यह सूचना प्रधानाचार्य और प्रबंधन तक भी पहुंची. आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास किया. यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir Election 2024: कांग्रेस नेता ने पार्टी से की बगावत, उमर अब्दुल्ला के खिलाफ भरा नामांकन

परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने आरोपी को बुलाकर धमकाया और स्कूल से भगा दिया. पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2024 12:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).