पाकिस्तान (Pakistan) कश्मीर (Kashmir) को लेकर झूठ फैलाने का मौका कभी नहीं छोड़ता है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है. लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उन्हें भारत ने ऐसा जवाब दिया कि उन्हें खुद बेइज्जती का सामना करना पड़ा. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत की भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी स्नेहा दुबे ने दो टूक कहा कि आतंकियों का खुला समर्थन करने का पाकिस्तान का इतिहास रहा है.
स्नेहा दुबे ने कहा, कई देशों को यह जानकारी है कि पाकिस्तान का आतंकियों को पनाह देने, उन्हें सक्रिय रूप से समर्थन देने का इतिहास रहा है. यह एक ऐसा देश है, जिसे विश्व स्तर पर आतंकियों को समर्थन देने, हथियार उपलब्ध कराने और आर्थिक मदद करने के रूप में पहचान मिली है.
We heard the leader of Pakistan trying to justify act of terror, such defence of terrorism is unacceptable: Sneha Dubey, First Secretary at UNGA @MEAIndia pic.twitter.com/yIsdZ3SEuM
— Prasar Bharati News Services पी.बी.एन.एस. (@PBNS_India) September 25, 2021













QuickLY