Shruti Vora Historic Victory: श्रुति वोरा की ऐतिहासिक जीत, थ्री स्टार ग्रैंड प्रिक्स जीतने वाली पहली भारतीय बनीं
राइडर श्रुति वोरा ने तीन सितारा ग्रैंड प्रिक्स इवेंट में जीत हासिल करने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया. इसकी पुष्टि गुरुवार को भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) ने की.
नई दिल्ली: राइडर श्रुति वोरा (Shruti Vora) ने तीन सितारा ग्रैंड प्रिक्स इवेंट (3 Star Grand Prix Event) में जीत हासिल करने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया. इसकी पुष्टि गुरुवार को भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) ने की. श्रुति ने सात से नौ जून तक स्लोवेनिया के लिपिका में आयोजित सीडीआई-3 प्रतियोगिता में 67.761 अंक हासिल किए. भारतीय खिलाड़ी मोलदोवा की तातियाना एंटोनेंको (आचेन) से आगे रहीं जिन्होंने 66.522 अंक हासिल किए. ऑस्ट्रिया की जूलियन जेरिच (क्वार्टर गर्ल) ने 66.087 अंकों के साथ शीर्ष तीन में जगह बनाई.
श्रुति ने ग्रां प्री स्पेशल में भी सराहनीय प्रदर्शन किया जो इसी स्थान पर एक साथ आयोजित की गई. वह 66.085 अंकों के साथ एंटोनेंको के बाद दूसरे स्थान पर रहीं.
🏆🇮🇳 Historic Achievement Alert! 🇮🇳🏆#ShrutiVora has rewritten history by becoming the first Indian to win a 3* Grand Prix event in Lipica, Slovenia with a scoreline of 67.761 points🐴✨#ShrutiVora #IndianEquestrian #GrandPrixWinner #HistoryMade pic.twitter.com/NMLF4XmuYW
— Equestrian Federation Of India (@Efi_India) June 13, 2024
श्रुति ने कहा, ‘‘मैं परिणाम से बेहद खुश हूं. मैंने कड़ी मेहनत की है और जीत वाकई संतोषजनक है. यह जीत ओलंपिक वर्ष में मिली है और यही इसे महत्वपूर्ण बनाता है.’’
ईएफआई की विज्ञप्ति में उनके हवाले से कहा गया, ‘‘यह तथ्य कि मैं देश की पहली राइडर हूं जिसने थ्री स्टार प्रतियोगिता जीती है, इसे एक विशेष उपलब्धि बनाता है. मैं अपने देश के लिए सम्मान लाने के लिए कड़ी मेहनत करती रहूंगी.’’ कोलकाता की रहने वाली श्रुति ने ड्रेसेज विश्व चैंपियनशिप (2022) और एशियाई खेलों (2010, 2014) में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

