Shraddha Murder Case: श्रद्धा की हत्या नैना साहनी कांड की याद दिलाता है, हत्यारे पर दया दिखाने की जरूरत नहीं- प्रियंका चतुर्वेदी

दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस मामले को लेकर हर तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. इस हत्याकांड पर राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये मामला नैना साहनी तंदूर मामले की याद दिलाता है.

Priyanka Chaturvedi

नई दिल्ली, 17 नवंबर : दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस मामले को लेकर हर तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. इस हत्याकांड पर राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये मामला नैना साहनी तंदूर मामले की याद दिलाता है. आरोपी के साथ किसी तरह की दया नहीं दिखाना चाहिए. श्रद्धा वाकर (Shraddha Walkar) की हत्या के बाद हर तरफ से आरोपी आफताब पूनावाला को लेकर गुस्सा देखा जा रहा है.  यह भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब के फ्लैट का वाटर बिल खोल सकता है कई राज, खून साफ करने में इस्तेमाल हुआ था ज्यादा पानी

इस मामले पर उद्धव ठाकरे गुट की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा कि श्रद्धा वाकर की जघन्य हत्या कुछ मनुष्यों में भ्रष्टता के स्तर के साथ जुड़े जहरीले रिश्तों की सड़ांध को उजागर करती है. उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली पुलिस से आग्रह करती हूं कि वह आरोपी आफताब पूनावाला के लिए तेजी से मुकदमा, सख्त से सख्त सजा को सुनिश्चित करे.

प्रियंका चतुर्वेदी ने ये भी कहा कि यह मामला दुर्लभ से भी दुर्लभतम है और मानवता को शर्मसार करता है. यह नैना साहनी तंदूर मामले की याद दिलाता है और यह शर्म की बात है कि 23 साल जेल में रहने के बाद कातिल रिहा हो गया और साक्षात्कारों में दावा किया गया कि वह बदल गया है और एक रिलेशनशिप काउंसलर बनना चाहता है. उन्होंने कहा कि इस तरह की विकृति को दया दिखाने की जरूरत नहीं है, केवल कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए.

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस द्वारा 14 नवंबर को छह महीने पुराने मामले का पदार्फाश करने के बाद चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया. आरोपी आफताब ने कथित तौर पर श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया. फिलहाल इस मामले में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड